अमर उजाला
Sun, 15 October 2023
भारत के खिलाफ पाकिस्तान को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया
मैच के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली के पास गए और उनसे टीम इंडिया की जर्सी भेंट स्वरूप हासिल की
बाबर के इस एक्ट को देखकर पाकिस्तानी पूर्व दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम उखड़ गए हैं
वसीम ने बाबर के इस हरकत को गलत बताया है और उनपर निशाना साधा है। पाकिस्तानी स्पोर्ट्स चैनल से बात करते हुए वसीम ने बाबर का मजाक उड़ाया
वसीम ने कहा कि अगर बाबर को कोहली की जर्सी चाहिए ही थी तो उसे कैमरे के बाहर ऐसा करना चाहिए था। आपको ऐसी चीजें ड्रेसिंग रूम में जाकर करनी चाहिए
वसीम ने कहा- आप बड़ा मैच हारे हैं, आपको ऐसा कुछ पर्सनल लेवल पर करना चाहिए था, नाकि कैमरे के सामने, आज ऐसा करने का दिन नहीं था
This browser does not support the video element.
वसीम ने कहा- यदि आपके चाचा के बेटे ने आपको कोहली की शर्ट लाने के लिए कहा है तो आपको ड्रेसिंग रूम में जाकर कोहली से उनकी टी-शर्ट लेनी चाहिए थी
रहस्यों से भरी इस जादुई गुफा ने किया हर किसी को हैरान