अमर उजाला
Mon, 23 October 2023
भारत ने विश्व कप 2023 के 21वें मैच में न्यूजीलैंड को हराकर ऐताहिसकर जीत हासिल की। यह इस विश्व कप में टीम इंडिया की लगातार पांचवीं जीत रही
विश्व कप के हर मैच के बाद भारत के फील्डिंग कोच टी दिलीप बेस्ट फील्डर को मेडल देते हैं। हमेशा की तरह इस मैच के बाद भी उन्होंने भारत का बेस्ट फील्डर चुना
इससे पहले विराट कोहली, केएल राहुल, शार्दुल ठाकुर और रवींद्र जडेजा को मेडल दिया गया था। दिलीप हर मैच में नए तरीके से अवॉर्ड देते हैं
बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के बाद जडेजा को स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन पर अवॉर्ड दिया गया था। अब उन्होंने एक और नए अंदाज में बेस्ट फील्डर को मेडल दिया
भारतीय क्रिकेट टीम के इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस बार स्पाइडर कैमरा पर विजेता फील्डर की तस्वीर लटकी होती है
स्पाइडी कैमरे पर श्रेयस अय्यर की तस्वीर लटकी होती है और तब फील्डिंग कोच दिलीप उन्हें मेडल पहनाते हैं। साथी खिलाड़ी श्रेयस को बधाई भी देते हैं
विश्व कप में लक्ष्य का पीछा करने में माहिर है टीम इंडिया