अमर उजाला
Sun, 8 October 2023
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप का मुकाबला जारी है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया
यह मुकाबले चेन्नई में खेला जा रहा है। इस मैच में उतरने के साथ ही रोहित शर्मा ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया
वह विश्व कप मैच में कप्तानी करने वाले भारत के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम था
इस मैच में उतरने के वक्त रोहित की उम्र 36 साल 161 दिन है। वहीं, अजहरुद्दीन ने 1999 विश्व कप में 36 साल 124 दिन की उम्र में कप्तानी की थी
तीसरे नंबर पर 34 साल 71 दिन की उम्र के साथ राहुल द्रविड़ (2007 विश्व कप) हैं। वहीं, चौथे नंबर पर 34 साल 56 दिन की उम्र के साथ एस वेंकटराघवन (1979 विश्व कप) हैं
पांचवें नंबर पर 33 साल 262 दिन की उम्र के साथ महेंद्र सिंह धोनी हैं। उन्होंने 2015 विश्व कप में ऐसा किया था
विश्व कप में सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज