अमर उजाला
Wed, 25 October 2023
अफगानिस्तान ने विश्व कप 2023 में पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर किया। इस हार से पाकिस्तान टीम पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है
हालांकि, क्या आपको यह पता है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान के क्रिकेटर्स की सैलरी में जमीन आसमान का फर्क है
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफगानिस्तान के क्रिकेटर्स की अधिकतम सैलरी 700 यूएस डॉलर यानी 58 हजार रुपये है
वहीं, पाकिस्तानी खिलाड़ियों की अधिकतम सैलरी 15,500 यूएस डॉलर यानी करीब 13 लाख रुपये है
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफगानिस्तान के सीनियर खिलाड़ी यानी मोहम्मद नबी जैसे खिलाड़ियों को 58 हजार रुपये मिलते हैं
वहीं, राशिद खान, रहमत शाह, नवीन उल हक जैसे खिलाड़ियों की सैलरी 400 यूएसडी यानी 33 हजार रुपये है
वहीं, पाकिस्तान की टीम ने विश्व कप के लिए आने से पहले ही नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इससे कुछ खिलाड़ियों की सैलरी में 200 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ था
भारत की तरह वहां भी कैटेगरी ए, बी, सी और डी होते हैं। कैटेगरी ए में बाबर आजम, रिजवान और शाहीन अफरीदी हैं। इन तीनों की सैलरी 13 लाख रुपये के करीब है
जबकि कैटेगरी में मौजूद शादाब, फखर, हारिस, नसीम, इमाम और नवाज जैसे खिलाड़ियों की सैलरी आठ लाख रुपये है
कैटेगरी सी में मौजूद इमाद वसीम और अब्दुल्ला शफीक की सैलरी पांच लाख रुपये है। वहीं, कैटेगरी डी में 15 खिलाड़ी हैं, जिनकी सैलरी डेढ़ लाख रुपये के करीब है
यानी पाकिस्तानी खिलाड़ियों की न्यूनतम सैलरी भी अफगानिस्तानी खिलाड़ियों से दोगुनी है और उन्हें बेहतर संसाधन भी मिलते हैं। इसके बावजूद अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को हरा दिया
तस्वीर में छिपा है एक हाथी क्या आपको आया नजर?