अमर उजाला
Mon, 2 October 2023
वनडे विश्व कप शुरू होने में अब बस कुछ ही दिनों का वक्त रह गया है। 46 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 10 टीमें भिड़ेंगी
उससे पहले आईसीसी ने एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से उस भारतीय डिश का नाम पूछा गया, जिसे खाने के लिए वह बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं
This browser does not support the video element.
इस वीडियो में मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मिचेल मार्श और एडम जम्पा दिखे
स्टोइनिस ने कहा कि उन्हें गुलाब जामुन खाने का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, मैक्सवेल और स्मिथ ने कहा कि वह यहां का बटर चिकन और नान खाने का इंतजार कर रहे हैं
इसके बाद मार्श और जम्पा ने भी यही बात दोहराई और बटर चिकन और नान के लिए अपना प्यार जताया, लेकिन स्टार्क सोचते ही रह गए और कोई डिश का नाम नहीं ले पाए
ऑस्ट्रेलियाई टीम छठी बार खिताब जीतने उतरेगी। आठ अक्तूबर को उसका पहला मैच भारत से चेन्नई में होगा
एक वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय