दुनिया के 5 ऐसे खिलाड़ी, जो वनडे में कभी जीरो पर आउट नहीं हुए

अमर उजाला

Sat, 7 October 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

आइए आपको बताते हैं उन पांच क्रिकेटर्स के बारे में जो अपने अंतरराष्ट्रीय वन-डे करियर में कभी डक नहीं हुए हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

जैक्स रुडोल्फ

दक्षिण अफ्रीका के जैक्स रुडोल्फ ने कुल 45 वनडे खेले, जिसकी 39 पारियों में उन्होंने 1174 रन बनाए। रुडोल्फ अपने एकदिवसीय करियर में कभी शून्य पर आउट नहीं हुए
Image Credit : सोशल मीडिया

पीटर कर्स्टन

पीटर कर्स्टन ने 1991 से 1994 के बीच दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए 40 मैच की 40 पारियों में 1293 रन बनाए। कर्स्टन भी अपने वन-डे करियर में कभी जीरो पर आउट नहीं हुए
Image Credit : सोशल मीडिया

यशपाल शर्मा

1983 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम के सदस्य यशपाल शर्मा का नाम भी इस सूची में शामिल है। यशपाल शर्मा ने 42 मैच की 40 पारियों में 883 रन बनाए और कभी जीरो पर आउट नहीं हुए
Image Credit : सोशल मीडिया

स्कॉटलैंड के खिलाड़ी मैथ्यू क्रॉस ने 2014 से 2019 के बीच कुल 52 वनडे मुकाबले खेले। उन्होंने कुल 48 पारियों में 1136 रन बनाए और कभी शून्य पर आउट नहीं हुए

Image Credit : सोशल मीडिया

केप्लर वेसल्स

केप्लर वेसल्स ने ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका दोनों देशों के लिए खेला। वेसल्स 100 से ज्यादा वन-डे मैच खेलने के बावजूद कभी जीरो पर आउट नहीं हुए। वेसल्स ने 109 मैच में 3367 रन बनाए

Image Credit : सोशल मीडिया

दक्षिण अफ्रीका ने वनडे विश्व कप का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया, यहां देखें टॉप-5 की लिस्ट

सोशल मीडिया
Read Now