'मुझसे टिकट नहीं मांगें', विराट कोहली ने क्यों कहा ऐसा?

अमर उजाला

Thu, 5 October 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

विश्व कप का आगाज हो गया है। उससे पहले विराट कोहली ने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से एक विशेष मांग की है

Image Credit : सोशल मीडिया

उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी डालते हुए लिखा कि जैसा कि मैं अपने सभी दोस्तों को बताना चाहूंगा कि वे विश्व कप के दौरान मुझसे टिकटों के लिए अनुरोध नहीं करें

Image Credit : सोशल मीडिया

विराट कोहली ने फैंस से कहा है कि कृपया अपने घरों से मैचों का आनंद लें। दरअसल, ऐसा माना जा रहा है कि विराट से फैंस टिकट की मांग करते थे, जिससे वह परेशान हो चुके हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आठ अक्तूबर को होने वाले मैच से पहले यहां अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया

Image Credit : सोशल मीडिया

भारतीय टीम के विश्व कप में दोनों अभ्यास मैच बारिश में धुल गए थे। कोहली ने सबसे ज्यादा पसीना बहाया। उन्होंने स्थानीय नेट गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजी का अभ्यास किया

Image Credit : सोशल मीडिया

यह अभ्यास सत्र दो घंटे का था लेकिन कोहली ने 45 मिनट अतिरिक्त अभ्यास किया। विराट कोहली के लिए यह विश्व कप खास रहने वाला है

Image Credit : सोशल मीडिया

कोहली के अलावा यहां नेट्स पर पसीना बहाने वाले अन्य भारतीयों में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा के साथ-साथ बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव भी शामिल थे

Image Credit : सोशल मीडिया

क्या तस्वीर में आप खोज सकते हैं एक कैक्टस का पौधा?

istock
Read Now