विश्व कप 2023 में इस टीम पर लगा जुर्माना, सजा पाने वाली पहली टीम बनी

अमर उजाला

Wed, 11 October 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

बांग्लादेश क्रिकेट टीम पर इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार को विश्व कप के अपने दूसरे मैच में धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है

Image Credit : सोशल मीडिया

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने अपनी गलती मान ली है और प्रस्तावित सजा को स्वीकार कर लिया है इसलिए औपचारिक सुनवाई नहीं हो सकी

Image Credit : सोशल मीडिया

आईसीसी ने बयान में कहा- मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने शाकिब अल हसन की टीम पर यह जुर्माना इसलिए लगाया क्योंकि उनकी टीम ने निर्धारित समय में एक ओवर कम फेंका

Image Credit : सोशल मीडिया

आईसीसी ने बयान में कहा, 'आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार खिलाड़ियों पर उनकी टीम के निर्धारित समय में प्रत्येक ओवर कम फेंकने के लिए मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है

Image Credit : सोशल मीडिया

आईसीसी ने कहा- मैदानी अंपायर अहसान रजा और पॉल विल्सन, तीसरे अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक और चौथे अंपायर कुमार धर्मसेना ने यह आरोप लगाया

Image Credit : सोशल मीडिया

इंग्लैंड ने बांग्लादेश को इस मैच में 137 रन से हरा दिया। इंग्लिश टीम के 364/9 रन के जवाब में बांग्लादेश की टीम 48.2 ओवर में 227 रन पर सिमट गई

Image Credit : सोशल मीडिया

धोनी का नया लुक वायरल, फैंस ने पूछा ये सवाल

सोशल मीडिया
Read Now