अमर उजाला
Thu, 28 September 2023
अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को पांच अक्तूबर से शुरू होने वाले वनडे विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने बृहस्पतिवार को इसकी पुष्टि की। 37 वर्षीय अश्विन को चोटिल स्पिनर अक्षर पटेल की जगह टीम में जगह दी गई है
अक्षर के विश्व कप तक ठीक होने की उम्मीद नहीं है। वहीं, अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई वनडे सीरीज के दो मैचों में चार विकेट लिए थे
This browser does not support the video element.
वहीं, शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले अभ्यास मैच के लिए भारतीय टीम गुवाहाटी पहुंच गई। अश्विन भी टीम के साथ पहुंचे हैं
विश्व कप के लिए भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा
विश्व कप के लिए भारतीय टीम : शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव
वनडे विश्व कप में पाकिस्तान या किसी भी टीम को खाने में नहीं मिलेगा बीफ, जानें