अमर उजाला
Fri, 23 August 2024
कैचिंग क्रिकेट का एक पहलू है जिसे परफेक्ट करने के लिए फोकस और अभ्यास की आवश्यकता होती है। हालांकि, कई बार इसमें फील्डर से चूक हो जाती है
जहां फील्डर से एक भूल विपक्षी टीम के लिए वरदान साबित होती है, वहीं उस खिलाड़ी पर संकट के बादल मंडराने लगते हैं
हालांकि, कुछ ऐसे वाकये भी हैं जहां फील्डर ने कैच तो छोड़ा, लेकिन वह हंसी का पात्र बन गया। ऐसा ही कुछ सैंडरस्टेड क्रिकेट क्लब बनाम मर्टन बोअर्स के बीच एक विलेज लीग मैच के दौरान हुआ
एक वायरल वीडियो में सैंडरस्टेड के स्टुए एलेरे सात प्रयास में कैच नहीं पकड़ पाए
बाद में खुद एलेरे भी अपनी इस करतूत पर हंसते दिखे। यह कैच शतक पूरा कर चुके मर्टेन बोअर्स के मार्क बार्बर का था
एलेरे लॉन्ग-ऑन पर फील्डिंग कर रहे थे। गेंद उनके पास आई तो वह संतुलन खो बैठे। गेंद उनके साथ से लगकर सात बार उछली और अंत में जमीन पर गिर गई
सोशल मीडिया पर फैंस ने इस कैच ड्रॉप को 'हॉल ऑफ शेम' क्षणों में से करार दिया, तो कुछ ने इसे 'अब तक का सबसे बड़ा कैच ड्रॉप' बताया
This browser does not support the video element.
जहां तक मैच का सवाल है सैंडरस्टेड ने 240 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 30.3 ओवर में आठ विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।
धोनी को प्लेइंग 11 में शामिल न करना कार्तिक को पड़ा भारी, मांगनी पड़ी माफी