सात प्रयास में भी कैच नहीं ले पाया यह खिलाड़ी, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

अमर उजाला

Fri, 23 August 2024

Image Credit : Twitter

कैचिंग क्रिकेट का एक पहलू है जिसे परफेक्ट करने के लिए फोकस और अभ्यास की आवश्यकता होती है। हालांकि, कई बार इसमें फील्डर से चूक हो जाती है

Image Credit : Twitter

जहां फील्डर से एक भूल विपक्षी टीम के लिए वरदान साबित होती है, वहीं उस खिलाड़ी पर संकट के बादल मंडराने लगते हैं

Image Credit : Twitter

हालांकि, कुछ ऐसे वाकये भी हैं जहां फील्डर ने कैच तो छोड़ा, लेकिन वह हंसी का पात्र बन गया। ऐसा ही कुछ सैंडरस्टेड क्रिकेट क्लब बनाम मर्टन बोअर्स के बीच एक विलेज लीग मैच के दौरान हुआ

Image Credit : Twitter

एक वायरल वीडियो में सैंडरस्टेड के स्टुए एलेरे सात प्रयास में कैच नहीं पकड़ पाए

Image Credit : Twitter

बाद में खुद एलेरे भी अपनी इस करतूत पर हंसते दिखे। यह कैच शतक पूरा कर चुके मर्टेन बोअर्स के मार्क बार्बर का था

Image Credit : Twitter

एलेरे लॉन्ग-ऑन पर फील्डिंग कर रहे थे। गेंद उनके पास आई तो वह संतुलन खो बैठे। गेंद उनके साथ से लगकर सात बार उछली और अंत में जमीन पर गिर गई

Image Credit : Twitter

सोशल मीडिया पर फैंस ने इस कैच ड्रॉप को 'हॉल ऑफ शेम' क्षणों में से करार दिया, तो कुछ ने इसे 'अब तक का सबसे बड़ा कैच ड्रॉप' बताया

Image Credit : Twitter

This browser does not support the video element.

जहां तक मैच का सवाल है सैंडरस्टेड ने 240 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 30.3 ओवर में आठ विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।

Video Credit :

धोनी को प्लेइंग 11 में शामिल न करना कार्तिक को पड़ा भारी, मांगनी पड़ी माफी

twitter
Read Now