अमर उजाला
Mon, 20 May 2024
आईपीएल 2024 के चेन्नई सुपर किंग्स के बाहर होने के बाद से महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर तमाम कयासें लगाई जा रही हैं
कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच धोनी का आखिरी मैच था
हालांकि, कुछ फैंस यह मान रहे हैं कि माही अगले सीजन फिर लौटेंगे और अपनी टीम को चैंपियन बनने में मदद करेंगे
इसी कड़ी में पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने भी अपनी राय रखी है और आईपीएल में धोनी के भविष्य के बारे में बताया है
अकरम के मुताबिक, धोनी अब आगे खेलते नहीं दिखेंगे। उन्होंने कहा- मेरा दिल कह रहा है कि अब वह आगे नहीं खेलेंगे। अब वह वापसी नहीं करेंगे
वसीम अकरम ने कहा- उनके जैसा खिलाड़ी सदियों में एकबार आता है। सबकुछ उन पर ही निर्भर है। उनकी उपलब्धि 110 मीटर का छक्का नहीं है, बल्कि कुछ और है
अकरम ने कहा- धोनी ने भारतीय क्रिकेट के लिए काफी कुछ किया है। उन्हें खिलाड़ियों में जीत की भावना जगाई। बतौर कप्तान धोनी टीम में शांति और धीरज लेकर आए
अकरम ने कहा- धोनी ने कई कप्तानी पारी खेली, जिस तरह से वह फिनिशर बने, जिस तरह उन्होंने कई युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाया और खुद भी निरंतर प्रदर्शन करते रहे, यह उनकी महानता है
अकरम ने कहा- हां, लेकिन फैंस के लिए उनकी आखिरी छवि 110 मीटर का छक्का रहेगी, जो कि उन्होंने 42 साल की उम्र में लगाया। उनकी फिटनेस भी अद्भुत है। यह उनके महानता की एक झलक मात्र है
IPL से बाहर हो चुके धोनी खुद को कूल रखने के लिए रांची में चला रहे बाइक, VIDEO