अमर उजाला
Thu, 3 July 2025
श्रीलंका ने कोलंबो में खेले गए पहले वनडे में बांग्लादेश को 77 रन से हरा दिया। साथ ही तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली
श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हए 49.2 ओवर में 244 रन बनाए थे। कप्तान चरिथ असलंका ने 106 रन की पारी खेली। जवाब में बांग्लादेश की टीम 35.5 ओवर में 167 रन पर सिमट गई
बांग्लादेश के लिए तंजीद हसन ने 61 गेंद में 62 रन बनाए, जबकि जाकिर अली ने 51 रन की पारी खेली। श्रीलंका के लिए वानिंदु हसरंगा ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए, जबकि कामिंदु मेंडिस को तीन विकेट लिए
चार विकेट लेने के साथ ही हसरंगा वनडे में सबसे तेज 100 विकेट पूरे करने वाले श्रीलंकाई गेंदबाज बन गए। उन्होंने 63 पारियों में ऐसा किया
हसरंगा ने पूर्व श्रीलंकाई स्पिनर अजंता मेंडिस की बराबरी की। मेंडिस ने भी वनडे में 63 पारियों में 100 विकेट लिए थे। मेंडिस की तरह हसरंगा को भी मिस्ट्री स्पिनर कहा जाता है
वनडे में सबसे तेज 100 विकेट पूरे करने का रिकॉर्ड नेपाल के स्पिनर संदीप लामिछाने के नाम है। उन्होंने 42 पारियों में ऐसा किया था
तस्वीर में छिपा है मेंढक, 9 सेकेंड में खोजिए और बन जाइए जानीयिस