सहवाग ने टी20 विश्व कप के लिए चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, एक चौंकाना वाला नाम

अमर उजाला

Wed, 24 April 2024

Image Credit : IPL/BCCI

भारतीय क्रिकेट टीम के आईसीसी टी20 विश्व कप टीम का चयन होना अभी बाकी है। इससे पहले ही तमाम दिग्गज अपनी अपनी संभावित टीम का चयन कर रहे हैं

Image Credit : BCCI

भारत के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने टी20 विश्व कप के लिए भारत की प्लेइंग-11 चुनी है। उन्होंने हार्दिक पंड्या को जगह नहीं दी है, जबकि एक नाम चौंकाने वाला है

Image Credit : PTI

चयनकर्ता जून में खेले जाने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप की टीम का चयन इसी महीने के आखिर में करने वाले हैं। एक मई से पहले स्क्वॉड देना है

Image Credit : BCCI/ICC/IPL

सहवाग ने जो टीम चुनी है उसमें गेंदबाज संदीप शर्मा को जगह दी है। वहीं, ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की जगह पर शिवम दुबे को रखने की बात कही है

Image Credit : IPL

सहवाग ने टीम में कप्तान रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल को ओपनिंग के लिए चुना है। विराट कोहली तीसरे जबकि सूर्यकुमार यादव को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रखा है

Image Credit : IPL/BCCI/ICC/PTI/CricketWorldCup

सहवाग ने विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत को जगह दी है। सहवाग द्वारा चुनी गई प्लेइंग इलेवन देखते हैं...

Image Credit : IPL

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, रिंकू सिंह या शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, संदीप शर्मा

Image Credit : IPL/BCCI/CricketWorldCup

क्या धोनी की टी20 विश्व कप टीम में होगी वापसी? सहवाग-फिंच ने किया समर्थन

IPL/BCCI/ICC/PTI
Read Now