अमर उजाला
Tue, 4 April 2023
आईपीएल का धमाकेदार आगाज हो चुका है, इस दौरान कई दिलचस्प मुकाबले खेले गए हैं
इस बीच भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने बड़ी भविष्यवाणी की है
सहवाग ने तीन खिलाड़ियों को नाम लिया है और कहा है कि इनमें से कोई एक ऑरेंज कैप जीत सकता है
सबसे हैरानी की बात तो यह है कि इस लिस्ट में न तो सूर्यकुमार यादव और न ही पिछले साल के ऑरेंज कैप विजेता जोस बटलर हैं
सहवाग ने बताया कि ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे चेन्नई सुपरकिंग्स के ऋतुराज गायकवाड़ रह सकते हैं, ऋतुराज ने पिछली दो पारियों में 92 और 57 रन बनाए हैं, ऋतुराज 2021 में भी ऑरेंज कैप विनर रहे थे
सहवाग की लिस्ट में दूसरा नाम लखनऊ सुपरजाएंट्स के कप्तान केएल राहुल हैं, राहुल पिछले पांच सीजन में लगातार 500+ रन बना रहे हैं, 2020 में वह ऑरेंज कैप भी जीत चुके हैं
सहवाग ने बताया विराट कोहली और रोहित शर्मा भी इसके दावेदार हैं, हालांकि वीरू ने दोनों के बीच टॉस करने को कहा, सहवाग ने कहा की इस सीजन कोहली-रोहित का बल्ला जमकर बोलेगा
क्या आप गुलाब के बीच छिपे लिली के फूल को ढूंढ लेंगे?