'इंडिया-भारत' विवाद में कूदे सहवाग, जर्सी को लेकर की यह मांग

अमर उजाला

Tue, 5 September 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से एक खास मांग की है

Image Credit : सोशल मीडिया

उन्होंने भारतीय टीम की जर्सी पर 'इंडिया' की जगह 'भारत' लिखने को कहा है। सहवाग ने कहा कि इंडिया नाम अंग्रेजों का दिया हुआ है

Image Credit : सोशल मीडिया

उन्होंने विश्व कप के लिए घोषित भारतीय टीम के लिए बीसीसीआई को ट्रोल भी किया। सहवाग ने कहा- टीम इंडिया नहीं, टीम भारत है

Image Credit : सोशल मीडिया

सहवाग ने एक्स (पहले ट्विटर), ''मेरा हमेशा से मानना रहा है कि नाम ऐसा होना चाहिए जो हममें गर्व पैदा करे

Image Credit : सोशल मीडिया

सहवाग ने लिखा- हम भारतीय हैं, इंडिया अंग्रेजों द्वारा दिया गया एक नाम है और हमारे मूल नाम 'भारत' को आधिकारिक तौर पर वापस पाने में बहुत समय लग गया है

Image Credit : सोशल मीडिया

सहवाग ने कहा- मैं बीसीसीआई और जय शाह से आग्रह करता हूं कि वह सुनिश्चित करें कि इस विश्व कप में हमारे खिलाड़ियों के सीने पर भारत हो

Image Credit : सोशल मीडिया

सहवाग ने आगे लिखा- 1996 के विश्व कप में नीदरलैंड भारत में विश्व कप में हॉलैंड के रूप में खेलने आया था। 2003 में जब हम उनसे खेले, तब वे नीदरलैंड थे और अब भी वही हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

सहवाग ने लिखा- बर्मा ने अंग्रेजों द्वारा दिया गया नाम वापस बदलकर म्यांमार कर दिया है और कई अन्य लोग अपने मूल नाम पर वापस चले गए हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

धवन से लेकर सैमसन तक, विश्व कप टीम में जगह नहीं बनाए पाए ये स्टार

सोशल मीडिया
Read Now