अमर उजाला
Thu, 5 September 2024
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम इन दिनों फॉर्म में नहीं चल रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में खेली गई टेस्ट सीरीज में उनका बल्ला खामोश रहा था
इसकी वजह से पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। बाबर की अक्सर विराट कोहली से तुलना की जाती है
हालांकि, बाबर टेस्ट में विराट के आसपास भी नहीं हैं। हम आपको दोनों के बीच टेस्ट में पिछली 10 पारियों में बनाए गए रन की तुलना बता रहे हैं
बाबर ने टेस्ट में पिछली 16 पारियों में 331 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक भी 50+ का स्कोर नहीं बनाया है
बाबर की पिछली 16 टेस्ट पारियां इस प्रकार हैं- 14, 24, 27, 13, 24, 39, 21, 14, 1, 41, 26, 23, 0, 22, 31, 11
वहीं, विराट ने पिछली 16 टेस्ट पारियों में 754 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं
विराट की पिछली 16 टेस्ट पारियां इस प्रकार हैं- 24, 1, 12, 44, 20, 22, 13, 186, 14, 49, 76, 121, 38, 76, 46, 12
बाबर ने पिछली 16 टेस्ट पारियों में विराट से 423 रन कम बनाए हैं। ऐसे में दोनों के बीच कोई तुलना ही नहीं है।
तस्वीर में छिपी है छिपकली, क्या आप 5 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?