अमर उजाला
Mon, 17 April 2023
गांगुली और कोहली के बीच कोल्ड वॉर कोई नया नहीं है, टीम इंडिया की कप्तानी से हटने के बाद से दोनों के बीच कई बार बयानबाजी हुई है
हालांकि, अब दोनों के बीच एक और मामला सामने आया है, इससे पता चलता है कि दोनों के बीच कुछ भी सही नहीं है
हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच खेला गया था, गांगुली DC के डायरेक्टर हैं, जबकि कोहली RCB से खेल रहे थे
This browser does not support the video element.
मैच के दौरान कोहली जब बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे थे तब उन्होंने गांगुली को घूर कर देखा था, मैच के बाद दोनों ने हाथ भी नहीं मिलाया था
अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोहली ने इंस्टाग्राम पर गांगुली को अनफॉलो कर दिया है, जबकि गांगुली अब तक कोहली को फॉलो कर रहे हैं
यह मामला 2021 का है जब कोहली को टी20 और वनडे की कप्तानी से हटा दिया गया था, गांगुली ने कहा था कि कोहली को इस बारे में जानकारी दी गई थी
जबकि कोहली ने कहा था कि उन्हें एक दिन पहले इस बारे में जानकारी दी गई थी, इसी वाद-विवाद में दोनों के बीच अब तक बातचीत नहीं हो रही है
संजू सैमसन ऐसा करने वाले राजस्थान के पहले खिलाड़ी बने