अमर उजाला
Fri, 21 July 2023
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में खेला जा रहा है
इस मैच में विराट कोहली ने शतक जड़ दिया है। उन्होंने भारत की पहली पारी में 180 गेंदों पर टेस्ट करियर का 29वां शतक जड़ा। वहीं, तीनों फॉर्मेट मिलाकर यह उनका 76वां शतक रहा
विराट ने पहले 500 अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है
अपने 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच तक विराट के नाम 76 शतक हैं, जबकि सचिन के 75 शतक थे। रिकी पोंटिंग ने 68 और जैक कैलिस ने 60 शतक लगाए थे
विराट ने विदेशी जमीन पर टेस्ट में 55 महीने बाद शतक लगाया है। विदेशी धरती पर पिछला शतक विराट ने दिसंबर 2018 में पर्थ स्टेडियम में लगाया था
यानी करीब साढ़े चार साल बाद उन्होंने विदेशी धरती पर शतक लगाया। विराट ने पर्थ में 16 दिसंबर 2018 को शतक लगाया था
तब उन्होंने उस मैच में 123 रन की पारी खेली थी। अब उन्होंने विदेशी धरती पर 37 पारियों के बाद जाकर टेस्ट शतक लगाया है
कोहली का वेस्टइंडीज के खिलाफ यह तीसरा टेस्ट शतक रहा। इससे पहले उन्होंने नार्थसाउंड (200) और राजकोट टेस्ट (139) में शतकीय पारी खेली थी
सबसे ज्यादा टेस्ट शतक के मामले में विराट ब्रैडमैन के साथ संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं, दोनों के 29-29 शतक हैं
टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 51 शतक लगाए थे
फैब-फोर बल्लेबाजों में कोहली से ज्यादा टेस्ट शतक स्टीव स्मिथ (32) और जो रूट (30) के नाम है। वहीं केन विलियमसन (28) को उन्होंने अब टेस्ट शतकों के मामले में पछाड़ दिया है
कोहली बेहतरीन शतक लगाने के बाद भारत के पांचवें विकेट के रूप में रन आउट हो गए। उन्होंने 206 गेंदों पर 11 चौके की मदद से 121 रन की पारी खेली
मोहम्मद हफीज बन सकते हैं पाकिस्तान क्रिकेट के नए मुख्य चयनकर्ता