अमर उजाला
Sat, 4 May 2024
आईपीएल 2024 के बाद अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप का आयोजन होना है
टी20 विश्व कप के लिए बीसीसीआई ने रोहित शर्मा की अगुआई में 15 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित कर दी थी
भारत 2007 के बाद से अब तक टी20 विश्व कप का खिताब नहीं जीत सका है। मौजूदा टीम में कुछ ऐसे सदस्य हैं जो लंबे समय से भारतीय टीम का हिस्सा हैं, लेकिन माना जा रहा है कि तीन दिग्गज खिलाड़ियों का यह अंतिम टी20 विश्व कप हो सकता है
भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउडर रवींद्र जडेजा को उम्र और युवा खिलाड़ियों को मौका देने के लिए हो सकता है कि भविष्य में टी20 विश्व कप के लिए ना चुना जाए
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का भी यह आखिरी टी20 विश्व कप हो सकता है। रोहित 2007 में इस वैश्विक टूर्नामेंट को जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे थे और हो सकता है कि भारतीय कप्तान खुद इस प्रारूप में खेलना छोड़ दें
स्टार खिलाड़ी विराट कोहली भी अंतिम बार टी20 विश्व कप में उतर सकते हैं। कोहली भले ही फिट हैं, लेकिन उनके स्ट्राइक रेट को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं
किसी एक स्थल पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने नरेन, मलिंगा को पीछे छोड़ा