अमर उजाला
Sat, 26 August 2023
विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ करीब एक साल बाद खेलेंगे
कोहली आगामी वनडे एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ दो सितंबर को उतरेंगे
विराट पिछली बार टी20 विश्व कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले थे
विराट वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ पिछली बार 2019 विश्व कप में खेले थे, तब उन्होंने 77 रन बनाए थे
विराट का प्रदर्शन पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में ही नहीं, बल्कि वनडे में भी शानदार है
पाकिस्तान के खिलाफ पिछली चार वनडे की पारियों विराट ने तीन बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं
विश्व कप 2019 में विराट ने 77, चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में क्रमश: नाबाद 81 रन और पांच रन बनाए थे
2015 विश्व कप में विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ एडिलेड में 107 रन बनाए थे
विराट ने 2009 से लेकर 2019 तक पाकिस्तान के खिलाफ अब तक 13 मैच खेले हैं
कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 13 पारियों में 536 रन बनाए हैं, इस दौरान उनका औसत 48.72 रहा है
विराट ने पाकिस्तान से वनडे मैच में दो शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं, उनका स्ट्राइक रेट 96.22 का रहा है
एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में पाकिस्तान के खिलाफ तीन पारियों में कोहली के 206 रन बनाए हैं
विराट ने 2012 वनडे एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मीरपुर में 183 रन बनाए थे
वनडे एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज