अमर उजाला
Fri, 15 September 2023
विराट कोहली दुनिया के सबसे चर्चित क्रिकेटरों में से एक हैं। उनकी असाधारण प्रतिभा और लगातार अच्छे प्रदर्शन ने उन्हें दुनिया भर में बड़ा फैन बेस दिया है
श्रीलंका में चल रहे एशिया कप के बीच कोहली को कोलंबो में एक महिला फैन से उनके द्वारा बनाई गई तस्वीर मिली
स्टार बल्लेबाज ने उस महिला फैन को धन्यवाद दिया। उन्होंने उस तस्वीर और फैन के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई
This browser does not support the video element.
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एशिया कप में विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 122 रन की बेहतरीन पारी खेली थी
यह उनके वनडे करियर का 47वां शतक रहा था। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सुपर फोर मैच 228 रन से जीता था
हालांकि, मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ कोहली सस्ते में आउट हो गए। अब वह शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में नजर आएंगे
रणबीर-आलिया से मिले स्टार स्पिनर राशिद खान, कही यह बात