अमर उजाला
Sat, 6 April 2024
आईपीएल 2024 के 19वें मुकाबले में विराट कोहली ने दमदार प्रदर्शन करते हुए इस सीजन का पहला शतक जड़ा है
यह उनके आईपीएल करियर का आठवां शतक है। इसी के साथ किंग कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में शीर्ष पर पहुंच गए हैं
धाकड़ बल्लेबाज ने क्रिस गेल और जोस बटलर को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम क्रमश: छह और पांच आईपीएल शतक दर्ज हैं
राजस्थान के खिलाफ इस मुकाबले में उन्होंने 72 गेंदों का सामना किया और 113 रन बनाए
इस नाबाद पारी के दौरान धाकड़ बल्लेबाज ने 156.94 के स्ट्राइक रेट से 12 चौके और चार गगनचुंबी छक्के लगाए
पुरुष टी20 क्रिकेट में विराट के नाम नौ शतक दर्ज हो गए हैं। इस मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल शीर्ष पर हैं, जिनके नाम 22 शतक हैं
वहीं, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टी20 क्रिकेट में 11 शतक लगाए हैं। वह दूसरे स्थान पर हैं
तस्वीर में छिपा है मेंढक, जीनियस हैं तो खोजकर दिखाएं