विराट कोहली आउट या नॉट आउट, शुरू हुई बहस, सिद्धू भी कूदे

अमर उजाला

Sun, 21 April 2024

Image Credit : IPL



कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलैंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच ईडन गार्डेंस पर खेले जा रहे मैच के दौरान अंपायर के एक फैसले से विराट कोहली नाराज नजर आए

Image Credit : IPL

This browser does not support the video element.

मैच के बाद में किंग कोहली को केकेआर के खिलाड़ियों के साथ उस गेंद को लेकर बातचीत करते देखा गया

Video Credit :

दरअसल, पारी का तीसरा ओवर फेंकने आए हर्षित ने पहली ही गेंद ऑफ स्टंप की कमर के ऊपर से फुलटॉस डाली। कोहली उस गेंद को ऑन साइड में मोड़ना चाहते थे, लेकिन उन्होंने बल्ले का मुंह पहले मोड़ दिया और गेंद अंदरुनी किनारा लेकर सीधे हर्षित के हाथ में गई

Image Credit : IPL

कोहली ने तुरंत ही डीआरएस लिया। कोहली का मानना था कि गेंद कमर के ऊपर आई है और इसे नो बॉल करार दिया जाना चाहिए। हालांकि टीवी अंपायर ने हॉक आई सिस्टम का सहारा लिया और उनके अनुसार कोहली क्रीज से आगे बढ़े थे और गेंद डीप रही थी इसलिए कोहली को आउट दिया गया

Image Credit : IPL

कोहली तीसरे अंपायर के फैसले से निराश हुए और पवेलियन में भी फैसले की आलोचना करते दिखे
 

Image Credit : IPL

This browser does not support the video element.


इस मुद्दे पर अब बहस शुरू हो गई है। पूर्व भारतीय खिलाड़ी नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, "छाती ठोक के कहता हूं' वह आउट नहीं थे और यह खेल भावना के लिए अच्छा नहीं है। अगर कोई कानून ख़राब है तो उसे समय के साथ बदलना होगा"

Video Credit :

विराट कोहली ने आरसीबी के लिए पूरे किए 250 छक्के, रच दिया इतिहास

IPL
Read Now