विराट कोहली से मिलने के लिए 2019 में बाबर आजम ने लगवाई थी सिफारिश

अमर उजाला

Sun, 13 August 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

एशिया कप 2023 से पहले भारत के विराट कोहली का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के बाबर आजम से अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया है

Image Credit : सोशल मीडिया

किंग कोहली ने इस दौरान यह भी बताया कि किस खिलाड़ी के जरिये बाबर ने उनसे मिलने की सिफारिश लगवाई थी

Image Credit : सोशल मीडिया
स्टार स्पोर्ट्स द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कोहली ने कहा- मेरी बाबर से पहली बातचीत 2019 वर्ल्ड कप के दौरान मैनचेस्टर में खेले गए मैच के बाद हुई थी
Image Credit : सोशल मीडिया

कोहली ने बताया- मैं इमाद वसीम को अंडर-19 वर्ल्ड कप के बाद से जानता हूं और उन्होंने मुझसे कहा कि बाबर बातचीत करना चाहता है

Image Credit : सोशल मीडिया

इसके बाद कोहली ने बाबर से मुलाकात की थी। कोहली ने बताया- हम साथ बैठे और खेल के बारे में बातचीत हुई

Image Credit : सोशल मीडिया

कोहली ने कहा- हम बैठे और खेल के बारे में बात की। मैंने पहले दिन से उनमें बहुत आदर देखा है, जो कि कभी बदला नहीं। इस तथ्य के बावजूद कि वह संभवत: सभी फॉर्मेट में दुनिया के शीर्ष बल्लेबाज हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

कोहली ने कहा- बाबर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और मुझे उन्हें खेलते हुए देखना अच्छा लगता है

Image Credit : सोशल मीडिया

भारत और पाकिस्तान की टीमें 30 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप में आमने-सामने होंगी। दोनों के बीच महामुकाबला 2 सितंबर को खेला जाएगा

Image Credit : सोशल मीडिया

टी20 में भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

सोशल मीडिया
Read Now