अमर उजाला
Sun, 29 October 2023
भारत और इंग्लैंड की टीमें विश्व कप के 29वें मैच में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आमने-सामने हुईं
यह मैच दुनिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और जो रूट के लिए भूलने वाला रहा
विराट कोहली और जो रूट मुकाबले में खाता नहीं खोल पाए
भारत की पारी में विराट कोहली नौ गेंदों का सामना किया और शून्य पर आउट हो गए
विराट कोहली ने डेविड विली की गेंद पर बेन स्टोक्स को कैच थमा दिया
इंग्लैंड की पारी में जो रूट भी शून्य पर आउट हो गए, वह एक ही गेंद का सामना कर पाए
जो रूट को जसप्रीत बुमराह ने शून्य पर एलबीडब्ल्यू कर दिया
संयोग कि बात है कि कोहली और रूट दोनों तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे
विश्व कप के 45 साल के इतिहास में पहली बार दोनों टीमों के तीसरे क्रम के बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए
विदेशी रंग में रंगी चहल की पत्नी, खुद को बताया 'बटरस्कॉच'