अमर उजाला
Wed, 20 September 2023
शुभ के नाम से मशहूर कनाडा में रहने वाले पंजाबी गायक शुभनीत सिंह को मुंबई में अपने निर्धारित संगीत कार्यक्रम से पहले कड़ी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ रहा है
यह रैपर-सिंगर मुंबई में 23 से 25 सितंबर तक परफॉर्म करने वाला था। इसके अलावा भारत के तीन महीने लंबे दौरे पर नई दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे अन्य शहरों में कन्सर्ट करने वाला था
हालांकि, शुभ अलगाववादी खालिस्तानी तत्वों का समर्थन करने के आरोपों के कारण भारत में निशाने पर आ गए हैं। मुंबई में उनके पोस्टर भी फाड़े गए
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली ने उन्हें अनफॉलो कर दिया है और इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड BOAT ने उनके भारत दौरे की स्पॉन्सरशिप वापस ले ली है
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट द्वारा शुभ को अनफॉलो करने के बाद क्रिकेटर केएल राहुल और हार्दिक पांड्या ने ऐसा ही किया
विराट शुभ को लेकर बयान दे चुके हैं और उन्होंने इसे लेकर ट्वीट भी किया था। तब विराट ने लिखा था- फिलहाल मेरे पसंदीदा कलाकार शुभ हैं। हालांकि, अब विराट ने उन्हें अनफॉलो कर दिया है
दरअसल, शुभ के सोशल मीडिया हैंडल से भारत का नक्शा शेयर किया गया था। इस नक्शे से जम्मू-कश्मीर और पंजाब गायब थे
इसको लेकर काफी विवाद हुआ और उन पर खालिस्तानी समर्थक होने के आरोप लगे। उन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा था- पंजाब के लिए प्रार्थना करें
शुभ ने Cheques, Baller, No Love, Elevated जैसे कई सुपरहिट गाने दिए हैं। वह We Rollin गाने से प्रसिद्ध हुए थे
शुभ को म्यूजिक इंडस्ट्री का उभरता सितारा भी माना जा रहा है। कनाडा में बसे शुभ मुख्य रूप से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का हिस्सा रहे हैं। कई देशों में उनकी फैन फॉलोइंग है
'शायद टीम में किसी से चहल की लड़ाई हुई', हरभजन का चौंकाने वाला बयान