विराट, पांड्या और राहुल ने पंजाबी गायक शुभ को अनफॉलो किया! जानें कारण

अमर उजाला

Wed, 20 September 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

शुभ के नाम से मशहूर कनाडा में रहने वाले पंजाबी गायक शुभनीत सिंह को मुंबई में अपने निर्धारित संगीत कार्यक्रम से पहले कड़ी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ रहा है

Image Credit : सोशल मीडिया

यह रैपर-सिंगर मुंबई में 23 से 25 सितंबर तक परफॉर्म करने वाला था। इसके अलावा भारत के तीन महीने लंबे दौरे पर नई दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे अन्य शहरों में कन्सर्ट करने वाला था

Image Credit : सोशल मीडिया

हालांकि, शुभ अलगाववादी खालिस्तानी तत्वों का समर्थन करने के आरोपों के कारण भारत में निशाने पर आ गए हैं। मुंबई में उनके पोस्टर भी फाड़े गए

Image Credit : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली ने उन्हें अनफॉलो कर दिया है और  इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड BOAT ने उनके भारत दौरे की स्पॉन्सरशिप वापस ले ली है

Image Credit : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट द्वारा शुभ को अनफॉलो करने के बाद क्रिकेटर केएल राहुल और हार्दिक पांड्या ने ऐसा ही किया

Image Credit : सोशल मीडिया

विराट शुभ को लेकर बयान दे चुके हैं और उन्होंने इसे लेकर ट्वीट भी किया था। तब विराट ने लिखा था- फिलहाल मेरे पसंदीदा कलाकार शुभ हैं। हालांकि, अब विराट ने उन्हें अनफॉलो कर दिया है

Image Credit : सोशल मीडिया

दरअसल, शुभ के सोशल मीडिया हैंडल से भारत का नक्शा शेयर किया गया था। इस नक्शे से जम्मू-कश्मीर और पंजाब गायब थे

Image Credit : सोशल मीडिया

इसको लेकर काफी विवाद हुआ और उन पर खालिस्तानी समर्थक होने के आरोप लगे। उन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा था- पंजाब के लिए प्रार्थना करें

Image Credit : सोशल मीडिया

शुभ ने Cheques, Baller, No Love, Elevated जैसे कई सुपरहिट गाने दिए हैं। वह We Rollin गाने से प्रसिद्ध हुए थे

Image Credit : सोशल मीडिया

शुभ को म्यूजिक इंडस्ट्री का उभरता सितारा भी माना जा रहा है। कनाडा में बसे शुभ मुख्य रूप से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का हिस्सा रहे हैं। कई देशों में उनकी फैन फॉलोइंग है

Image Credit : सोशल मीडिया

'शायद टीम में किसी से चहल की लड़ाई हुई', हरभजन का चौंकाने वाला बयान

सोशल मीडिया
Read Now