अमर उजाला
Tue, 9 July 2024
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को अलीबाग में अपने सपनों के घर की पहली झलक फैंस को दिखाई है
विराट ने एक वीडियो के जरिये घर के निर्माण से लेकर उसकी प्लानिंग तक के बारे में कहानी बताई है
कोहली ने एक्स पर इसके निर्माण में लगे 12 महीने के सफर को साझा किया
वीडियो में उन्होंने आलीशान इंटीरियर, बगीचे और इस प्रोजेक्ट को चुनने के उनके फैसले के बारे में बात की
This browser does not support the video element.
विराट ने अपने नए ‘हॉलिडे होम’ की 62 सेकंड की क्लिप शेयर की
इतना ही नहीं विराट ने शेयर किए गए पोस्ट को कैप्शन दिया कि ‘अलीबाग में अपना घर बनाने का सफर एक सहज अनुभव रहा है
उन्होंने लिखा- यह सब एक साथ होते देखना वाकई संतुष्टि प्रदान करने वाला है
विराट ने लिखा- हमारे सपनों के घर को हकीकत बनाने के लिए पूरी अवास टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद
विराट ने लिखा- अपने प्रियजनों के साथ यहां हर पल का आनंद लेने के लिए इंतजार नहीं कर सकता!
अलीबाग में विराट कोहली के बंगले की कीमत करोड़ो में हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बंगले की कीमत 13 करोड़ है
कोहली के इस आलीशान बंगले में वह सब कुछ है जो एक परफेक्ट घर में होना चाहिए
कोहली का यह लग्जरी बंगला 2000 वर्ग फुट में फैला हुआ है
तस्वीर में छिपी है मछली, 10 सेकेंड में खोजने का है चैलेंज