अमर उजाला
Thu, 20 July 2023
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन में दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है
यह मैच विराट कोहली के लिए खास है, क्योंकि यह उनका 500वां अंतरराष्ट्रीय मैच है
इस मैच में विराट ने एक खास उपलब्धि भी हासिल कर ली है, वह 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच में अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं
विराट 500वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले दुनिया के 10वें खिलाड़ी हैं, लेकिन उनसे पहले किसी और ने इस खास मैच में अर्धशतक नहीं लगाया था
विराट से पहले सचिन (664), जयवर्धने (652), संगकारा (594), जयसूर्या (586), पोंटिंग (560), धोनी (538), शाहिद अफरीदी (524), जैक कैलिस (519) और द्रविड़ (509) 500+ अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं
हालांकि, इनमें से किसी ने 500वें मैच में 50+ का स्कोर नहीं बनाया था, अपनी अर्धशतकीय पारी में विराट ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 2000 रन भी पूरे कर लिए
2019 से शुरू हुए WTC में विराट ने अब तक 56 पारियों में 2000+ रन बना लिए हैं, वह रोहित के बाद यह मुकाम छूने वाले दूसरे भारतीय बने
विराट ने भारत के लिए अब तक 274 वनडे, 115 टी20 और 111* टेस्ट मैच खेले हैं, उनके नाम वनडे में सबसे तेज 10,000 रन बनाने का रिकॉर्ड है
विराट-सचिन से लेकर अफरीदी तक, 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच में 10 खिलाड़ियों का प्रदर्शन