'विराट कोहली दामाद है हमारा', शाहरुख खान ने क्यों कहा ऐसा? जानें

अमर उजाला

Wed, 27 September 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'जवान' की कामयाबी को एंजॉय कर रहे हैं। इस साल बैक टू बैक उनकी दो फिल्में सुपर-हिट साबित हुई हैं

Image Credit : instagram

इस बीच किंग खान ने फैंस से सीधे तौर पर बात करने के लिए 'आस्क एसआरके' सेशन चलाया और सभी फैंस के सवालों के मजेदार जवाब दिए

Image Credit : instagram

सेशन के दौरान एक सवाल ऐसा था जिसमें विराट कोहली का नाम आया। इस सवाल का जवाब देते हुए शाहरुख ने विराट को अपना दामाद बता डाला

Image Credit : सोशल मीडिया

दरअसल, एक फैन ने शाहरुख को टैग करते हुए सवाल पूछा- विराट कोहली के बारे में कुछ कहें, क्योंकि हर दिन हमें फैंस के बीच जंग देखने को मिल जाती है। जवान स्टाइल में विराट के बारे में कुछ शब्द कहें। 

Image Credit : सोशल मीडिया

इस पर जवाब देते हुए शाहरुख ने लिखा- मैं विराट कोहली से बहुत प्यार करता हूं। वह मेरा अपना है। मैं हमेशा उनकी बेहतरी के लिए प्रार्थना करता हूं... भाई दामाद जैसा है हमारा

Image Credit : सोशल मीडिया

इसके अलावा एक फैन ने शाहरुख से वर्ल्ड कप को लेकर भी सवाल पूछ लिया और कहा- सर वर्ल्ड कप के लिए ऑल द बेस्ट बोल दो

Image Credit : सोशल मीडिया
इस पर शाहरुख खान ने लिखा- 'इंडिया... इंडिया... लड़कों को ऑल द बेस्ट, वर्ल्ड कप शानदार होगा। ऑल द बेस्ट
Image Credit : सोशल मीडिया

चैट सेशन के दौरान शाहरुख ने अपने फैंस को 'जवान' के लिए शुक्रिया कहा और इसके साथ ही सर्दी में डंकी देखने की भी अपील की

Image Credit : IPL/BCCI

रोहित शर्मा का नया जोड़ीदार फेल, नहीं चला राहुल द्रविड़ का प्रयोग

सोशल मीडिया
Read Now