कोहली के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15 साल पूरे, जानें उनके बड़े रिकॉर्ड

अमर उजाला

Fri, 18 August 2023

Image Credit : Royal Challengers Bangalore/X

विराट कोहली के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15 साल पूरे हो गए

Image Credit : सोशल मीडिया

कोहली ने 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ पहला वनडे खेला था

Image Credit : सोशल मीडिया

कोहली के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई रिकॉर्ड दर्ज हैं, हम उनमें से कुछ के बारे में आपको यहां बता रहे हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

सबसे ज्यादा शतक

कोहली के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों में दूसरे स्थान पर हैं, उनके सचिन तेंदुलकर (100) के बाद 76 शतक हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड

कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों को मिलाकर सबसे ज्यादा 20 प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

सबसे ज्यादा कैच

कोहली ने वनडे में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं, उनके नाम 142 कैच हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

सबसे तेज रन

विराट कोहली सबसे तेज 7,000, 8,000, 9,000, 10,000, 11,000 और 12,000 वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं

Image Credit : instagram

वनडे औसत

वनडे में विराट का बल्लेबाजी औसत सबसे ज्यादा (न्यूनतम 50 पारियां) है, कोहली का 275 मैचों में औसत 57.3 है

Image Credit : सोशल मीडिया

एक देश के खिलाफ शतक

किसी एक देश के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड कोहली के नाम है, विराट ने श्रीलंका के खिलाफ 10 शतक लगाए हैं

Image Credit : BCCI

टी20 में सबसे ज्यादा रन

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड कोहली के नाम है, विराट कोहली ने अब तक 4,008 रन बनाए हैं

Image Credit : BCCI

आज गायब हो जाएगी सबकी परछाई

istock
Read Now