वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली का शतक, बनाए ये 3 रिकॉर्ड

अमर उजाला

Fri, 21 July 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में खेला जा रहा है

Image Credit : सोशल मीडिया

इस मैच में विराट कोहली ने शतक जड़ा। उन्होंने 206 गेंदों पर 11 चौके की मदद से 121 रन की पारी खेली

Image Credit : सोशल मीडिया

इस शतक के साथ विराट कोहली ने कुछ शानदार रिकॉर्ड्स अपने नाम किए

Image Credit : सोशल मीडिया

वेस्टइंडीज के खिलाफ यह विराट का 12वां अंतरराष्ट्रीय शतक है और उन्होंने इस उपलब्धि के साथ दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस की बराबरी कर ली

Image Credit : सोशल मीडिया

विंडीज के खिलाफ सर्वाधिक शतकों का कीर्तिमान भारत के ही महान सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर (13) के नाम है

Image Credit : सोशल मीडिया

टेस्ट में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा शतक के मामले में कोहली ने ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया 

Image Credit : सोशल मीडिया

इस पोजिशन पर बैटिंग करते हुए विराट के नाम टेस्ट में 25 शतक हैं, जबकि लारा के नाम 24 शतक थे

Image Credit : सोशल मीडिया

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन के नाम है। उन्होंने 44 शतक जड़े थे

Image Credit : BCCI

यह त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन में विराट का चौथा अंतरराष्ट्रीय शतक रहा। वह पोर्ट ऑफ स्पेन के अलावा विशाखापटनम, ढाका और नागपुर में भी चार-चार अंतरराष्ट्रीय शतक लगा चुके हैं

Image Credit : BCCI

किसी एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक उन्होंने एडिलेड ओवल में लगाए हैं। वहां उन्होंने पांच शतक जड़े हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

विराट टेस्ट में तीसरी बार रन आउट हुए। इससे पहले वह 2012 और 2020 में एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो बार रन आउट हो चुके हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

शतक लगाकर विराट कोहली ने सचिन-पोंटिंग को पीछे छोड़ा

BCCI
Read Now