500 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले चौथे भारतीय बने किंग कोहली

अमर उजाला

Thu, 20 July 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है

Image Credit : सोशल मीडिया

कोहली ने इस टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 में शामिल होते ही इतिहास रच दिया, यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का 500वां मैच है

Image Credit : सोशल मीडिया

कोहली 500 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले चौथे भारतीय क्रिकेटर बन गए, उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और महेंद्र सिंह धोनी ऐसा कर चुके हैं

Image Credit : BCCI

ओवरऑल कोहली 10वें प्लेयर हैं, सचिन (664), द्रविड़ (509) और धोनी (538) के अलावा जयवर्धने (652), संगकारा (594), जयसूर्या (586), पोंटिंग (560), शाहिद अफरीदी (524), जैक कैलिस (519) ऐसा कर चुके हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

500 अंतरराष्ट्रीय मैच में सचिन तेंदुलकर के बराबर 75 शतक किंग कोहली के नाम हैं (बैटिंग करने से पहले)

Image Credit : BCCI

इतना ही नहीं 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने पर सबसे ज्यादा रन कोहली ने बनाए हैं, उनके नाम 25,461* रन हैं (बैटिंग करने से पहले)

Image Credit : BCCI

कोहली ने अब तक भारत के लिए 274 वनडे, 115 टी20 और 111* टेस्ट मैच खेले हैं, उनके नाम वनडे में सबसे तेज 10,000 रन बनाने का रिकॉर्ड है

Image Credit : बीसीसीआई

भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में वह पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, वनडे में उनके नाम 12,898 रन और टी20 में 4008 रन हैं

Image Credit : BCCI

कोहली टी20 अंतरराष्ट्रीय में 4000 से ज्यादा रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं, इस बल्लेबाज ने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 2008 में श्रीलंका के खिलाफ किया था

Image Credit : सोशल मीडिया

इस्लाम के हिसाब से जिंदगी जीने के लिए 18 साल की PAK क्रिकेटर ने लिया संन्यास

सोशल मीडिया
Read Now