अमर उजाला
Thu, 1 August 2024
टी20 सीरीज के खत्म होने के बाद शुक्रवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है
इस सीरीज से कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की भी टीम में वापसी हुई है। यह दोनों टी20 विश्व कप के बाद पहली बार खेलते दिखेंगे
चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी के लिहाज से यह सीरीज बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भारतीय टीम गंभीर युग में एक नए टीम को बनाने के बारे में सोचेगी
2027 वनडे विश्व कप के लिए टीम बनाने की तैयारी अभी से ही शुरू हो चुकी है। हालांकि, सीरीज के शुरू होने से पहले कुछ तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं
दरअसल, गंभीर के कोच नियुक्त होने के बाद उनके विराट से रिश्ते को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे। हालांकि, गंभीर ने सीरीज के लिए रवाना होने से पहले इसको लेकर काफी बयान दिए थे
अब कोहली और गंभीर की प्रैक्टिस के दौरान की तस्वीरें भी सामने आई हैं। दोनों हंसी मजाक करते दिख रहे हैं
कोहली गंभीर को कुछ समझाते दिख रहे हैं, जबकि गंभीर ध्यानपूर्वक उन बातों को सुन रहे हैं। फिर गंभीर और कोहली किसी बात को लेकर हंसते भी दिखाई पड़े
दोनों के बीच आईपीएल 2023 के दौरान ऑन फील्ड लड़ाई बहुत चर्चा में रही थी। तब कोहली आरसीबी की टीम से खेल रहे थे और गंभीर लखनऊ के मेंटर थे
इससे पहले जब गंभीर केकेआर के कप्तान थे तो भी उनकी आरसीबी के कप्तान रहे कोहली से लड़ाई हुई थी
हालांकि, अब दोनों ने इसे भुलाकर नई शुरुआत की है। इस साल आईपीएल में भी दोनों एक दूसरे से काफी समय तक बात करते दिखे थे
खुद को तीस मार खां समझने वाले भी तस्वीर में नहीं खोज सके एक केतली