VIDEO: कप्तान से भिड़े वेस्टइंडीज के अल्जारी जोसेफ, लड़ाई के बाद गुस्से में मैदान छोड़ा

अमर उजाला

Thu, 7 November 2024

Image Credit : Twitter

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे बुधवार (06 नवंबर) को खेला गया। मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की

Image Credit : Twitter

इस मैच में एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। जहां गेंदबाज कप्तान से गुस्सा होने के बाद फील्ड छोड़कर बाहर चला गया

Image Credit : Twitter

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है

Image Credit : Twitter

मुकाबले में इंग्लैंड की बैटिंग के दौरान वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ चौथे ओवर में गेंदबाजी के लिए आए। 

Image Credit : Twitter

अल्जारी ओवर की पहली ही गेंद के बाद कप्तान शाई होप के जरिए लगाई फील्डिंग से खुश नहीं दिखाई दिए।

Image Credit : Twitter

फिर अल्जारी ने अपना ओवर पूरा किया। हालांकि पूरे ओवर के दौरान वो नाखुश ही दिखाई दिए। इस दौरान उन्हें कॉक्स का एक विकेट भी मिला। बाकी खिलाड़ी अल्जारी को मनाते दिखे

Image Credit : Twitter

हद तो तब हो गई जब ओवर खत्म होने के बाद जोसेफ कप्तान से गुस्सा होकर फील्ड से ही बाहर चले गए। इसका वीडियो सामने आया है

Image Credit : Twitter

जोसेफ के जाने के बाद वेस्टइंडीज के पास फील्ड पर सिर्फ 10 ही फील्डर बाकी रह गए थे। इस दौरान बाउंड्री लाइन पर कोच डैरेन सैमी अल्जारी की इस हरकर को देखकर हैरान थे

Image Credit : Twitter

हेडेन वॉल्श सब्स्टीट्यूट फील्डर के रूप में मैदान पर भेजा गया। हालांकि, फिर कुछ ही देर बाद अल्जारी मैदान पर वापस आ गए

Image Credit : Twitter

This browser does not support the video element.

मैच की बात करें तो पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड ने 50 ओवर में 263/8 रन बनाए। वेस्टइंडीज ने 43 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया

Video Credit : Twitter

क्या आप जानते हैं कि घोड़ी को संस्कृत में क्या कहते हैं? जानकर घूम जाएगा दिमाग

Freepik
Read Now