अमर उजाला
Wed, 4 October 2023
वनडे विश्व कप का आगाज गुरुवार (पांच अक्तूबर) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा
आईसीसी ने उद्घाटन मैच से एक दिन पहले अहमदाबाद में 'कैप्टन डे' कार्यक्रम का आयोजन किया
कार्यक्रम के दौरान रोहित शर्मा से एक पत्रकार ने पूछा- क्या इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को संयुक्त विजेता घोषित किया जा सकता था?
रोहित शर्मा से पूछे गए सवाल को सुनकर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम भी हंसने लगे
पत्रकार ने हिंदी में सवाल पूछा था और बाबर हिंदी समझते हैं
रोहित ने जवाब देते हुए कहा, "क्या यार? क्या सवाल पूछ दिया, यह मेरा काम नहीं है सर, घोषित करना (किसी टीम को विजेता) मेरा काम नहीं है''
रोहित का जवाब सुनने के बाद बाबर को हंसी आई
बाबर ने बगल में बैठे इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर के लिए ट्रांसलेटर बन गए और उन्हें पूरे वाकये की जानकारी अंग्रेजी में दी
This browser does not support the video element.
इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, आप भी देखिए
विश्व कप में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज