अमर उजाला
Fri, 19 January 2024
ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैचों में 10 विकेट से हरा दिया। अगला और आखिरी टेस्ट 25 जनवरी से गाबा में खेला जाएगा
वेस्टइंडीज को भले ही हार मिली हो, लेकिन उन्हें शमार जोसेफ के रूप में नया सितारा मिला। इस तेज गेंदबाज ने अपनी कहर बरपाती गेंद से कंगारुओं को खूब परेशान किया
शमार ने पहली पारी में पांच विकेट लिए, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने बाउंसर से उस्मान ख्वाजा को घायल कर दिया
यह घटना ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के सातवें ओवर की है। कंगारुओं को 26 रन की जरूरत थी। तब ख्वाजा के साथ स्मिथ क्रीज पर थे
शमार के ओवर की दूसरी गेंद पर बॉल ख्वाजा के हेल्मेट से लगकर जबड़े पर जा लगी। ऐसे में ख्वाजा को बहुत दर्द महसूस हुआ और फीजियो को बुलाया गया
This browser does not support the video element.
इसके बाद ख्वाजा बैटिंग करने की हालत में नहीं दिखे और रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। स्मिथ और लाबुशेन ने ऑस्ट्रेलिया को 10 विकेट से जीत दिलाई
पीएम मोदी ने की एनडीआरएफ के बहादुर कर्मियों की सराहना