अमर उजाला
Mon, 25 December 2023
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें टीवी प्रेजेंटर जतिन सप्रू को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मेंटर गौतम गंभीर के मजे लेते हुए देखा जा सकता है
This browser does not support the video element.
सप्रू वीडियो में गंभीर से यह कहते हुए दिखाई देते हैं- प्रभु! 2-3 करोड़ रुपये दे दो। दो करोड़ रुपये दे दो प्रभु
15 सेकंड की क्लिप सामने आई है और सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। ज्यादातर लोगों ने हंसने वाले इमोजी के साथ इस पर प्रतिक्रिया दी है
गंभीर के मार्गदर्शन वाली केकेआर ने आईपीएल 2024 की नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा
इसी के साथ स्टार्क आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। दो करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर नीलामी में उतरे 33 साल के स्टार्क पर मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने भी बोली लगाई
हालांकि, कोलकाता की फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिकॉर्ड कीमत पर खरीदा। स्टार्क आठ साल बाद आईपीएल में वापसी कर रहे हैं
आज ही शुरू हुआ था वनडे में कोहली के शतकों का सफर