अमर उजाला
Fri, 23 June 2023
आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने शुरुआत तो शानदार की थी, लेकिन प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाब नहीं हो सकी
आरसीबी की बल्लेबाजी पूरी तरह से फाफ डुप्लेसिस, विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल के ईर्द-गिर्द घूमती रही, साथ ही गेंदबाज भी कुछ खास नहीं कर सके
आरसीबी ने इस सीजन इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज विल जैक्स को 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन टूर्नामेंट से पहले ऐन मौके पर वह चोटिल हो बैठे थे
अब विल जैक्स ने इंग्लैंड के वाइटैलिटी टी20 ब्लास्ट में एक धमाकेदार पारी खेली है, जिसे इस लीग का वन ऑफ द इनिंग्स भी माना जा रहा है
सरे और मिडिलसेक्स के बीच टी20 ब्लास्ट में खेले गए मैच में जैक्स ने लेग स्पिनर ल्यूक होलमैन की खूब धुनाई की
This browser does not support the video element.
सरे की पारी के 11वें ओवर में जैक्स ने होलमैन की शुरुआती पांच गेंदों पर पांच छक्के जड़े और आखिरी गेंद पर भी छक्का लगाने की कोशिश की
ल्यूक होलमैन ने आखिरी गेंद फुलटॉस की, लेकिन जैक्स इसे बाउंड्री के बाहर पहुंचाने से चूक गए
साथ ही वह युवराज सिंह-हर्शेल गिब्स जैसे छह छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल होने से भी चूक गए
जैक्स ने 45 गेंदों में 96 रन की पारी खेली, जिसमें आठ चौके और सात छक्के शामिल हैं, सरे के लिए उन्होंने एल इवांस के साथ 177 रन की ओपनिंग साझेदारी की
12.4 ओवर में 177 रन बनाने के बावजूद सरे की टीम बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही, आखिरी 44 गेंदों में टीम 75 रन ही बना सकी
मिडिलसेक्स ने चार गेंद रहते स्कोर चेज कर लिया, यह टी20 इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज भी है
मिडिलसेक्स के लिए ओपनर्स स्टीफन एस्किनाजी और जो क्रेकनेल ने 6.1 ओवर में 90 रन जोड़े, एस्किनाजी ने 39 गेंदों में 73 रन की पारी खेली
इसके बाद मैक्स होल्डन और रेयान हिगिन्स ने तीसरे विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी निभाई, आखिर में जैक डेवीज की 3 गेंदों पर 11 रन की पारी ने मिडिलसेक्स को जीत दिला दी
क्या है टाइटैनिक टूरिज्म, लोग क्यों खर्च करते हैं करोड़ों रुपये?