अमर उजाला
Sun, 12 November 2023
अफगानिस्तान की टीम का प्रदर्शन इस विश्व कप में शानदार रहा। टीम ने चार मैच जीते। इससे पहले टीम पिछले दो विश्व कप (2015 और 2019) में सिर्फ एक मैच जीत पाई थी
अफगानिस्तान ने इंग्लैंड और पाकिस्तान जैसी टीमों को चौंकाया। खिलाड़ियों के जज्बे के अलावा अफगानिस्तान की जीत में कोचिंग स्टाफ का भी अहम रोल रहा
हेड कोच जोनाथन ट्रॉट ने अफगानिस्तान टीम के साथ शानदार काम किया। इस टीम ने विश्व कप से ठीक पहले भारत के पूर्व कप्तान अजय जडेजा को मेंटर नियुक्त किया था
जडेजा ने टीम की मानसिकता बदलते हुए उन्हें जीतने की आदत दिलवाई। अब राशिद खान ने जडेजा को लेकर एक भावुक पोस्ट किया है
This browser does not support the video element.
उन्होंने एक वीडियो को शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा- जडेजा सर! आप सबसे विनम्र और महान व्यक्ति हैं। आपसे मुझे बहुत सारा प्यार मिला
जडेजा को बेस्ट क्रिकेटिंग माइंड भी कहा जाता है। सचिन तेंदुलकर और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान भी अफगानिस्तान में इस बदलाव के लिए जडेजा को श्रेय दिया था
Photos: टीम इंडिया की दिवाली, परिवार के साथ मनाया त्योहार