अमर उजाला
Mon, 25 September 2023
1983 विश्व कप जीतने वाली टीम इंडिया के कप्तान और पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर कपिल का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लोग कपिल देव के हाथ बांधकर किसी घर में ले जाते दिखाई दे रहे हैं
This browser does not support the video element.
कपिल देव के मुंह को कपड़े से बांधा हुआ भी दिखाई पड़ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है
यह वीडियो पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने शेयर किया है। इसके बाद से ही फैंस के बीच उत्सुकता है कि आखिरी हुआ क्या है?
गंभीर ने लिखा- क्या किसी और को भी यह वीडियो मिला है? उम्मीद करता हूं कि ये कपिल देव न हों और कपिल पाजी ठीक हों
कपिल देव ने वीडियो के जवाब में या अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस वीडियो को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है
वीडियो देखकर लग रहा है कि यह किसी विज्ञापन की शूटिंग है। कुछ फैंस ने कमेंट कर भी यही दावा किया है
क्या तस्वीर में आपको दिख रहा है एक चाकू, खोज लिया तो कहलाएंगे जीनियस