अमर उजाला
Mon, 7 October 2024
भारत ने रविवार को बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया। बांग्लादेश की टीम 19.5 ओवर में 127 रन पर सिमट गई थी।
128 रन के लक्ष्य को भारत ने 11.5 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल किया। हार्दिक पांड्या ने 16 गेंद में तूफानी 39 रन बनाए।
हार्दिक टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।
उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 243.75 का रहा
अपनी पारी के दौरान हार्दिक ने एक नो लुक शॉट लगाया, जो चार रन के लिए गया। भारतीय पारी के 12वें ओवर में तस्कीन अहमद गेंदबाजी कर रहे थे
इसी ओवर की तीसरी गेंद पर तस्कीन ने एक सीधी गेंद फेंकी। हार्दिक ने उसे बसे स्लाइस किया और गेंद विकेट के पीछे चौके के लिए गई
इस चौके को देखकर तस्कीन यकीन नहीं कर पाए। वह मुस्कुराते हुए वापस लौटे। वहीं हार्दिक का एटीट्यूड भी देखने लायक था
हार्दिक के अलावा नीतीश रेड्डी 16 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, संजू सैमसन ने 29 रन, अभिषेक शर्मा ने 16 रन और सूर्यकुमार यादव ने 29 रन की पारी खेली
This browser does not support the video element.
भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला 12 अक्तूबर को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा
बांग्लादेश के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड, 120+ रन के लक्ष्य को सबसे तेज चेज किया