अमर उजाला
Sun, 2 June 2024
टीम इंडिया और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर शादी के बंधन में बंध गए हैं
उन्होंने श्रुति रघुनाथन से पारंपरिक विधि विधान से शादी रचाई। वेंकटेश की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं
वेंकटेश ने श्रुति के साथ पिछले साल नवंबर में सगाई की थी, अब दोनों ने रविवार को सात फेरे भी ले लिए हैं
वेंकटेश के लिए आईपीएल 2024 शानदार रहा था। उन्होंने कोलकाता को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी
वेंकटेश ने इस सीजन 14 मैचों में 158.80 के स्ट्राइक रेट से 370 रन बनाए। इनमें चार अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 70 रन का रहा
कल आकाश में दिखेगा अद्भुत नजारा, होगी ग्रहों की परेड!