अमर उजाला
Sun, 15 September 2024
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने रविचंद्रन अश्विन की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं
उन्होंने बताया कि वह भारतीय स्पिनर के खेल के प्रति समर्पण के मुरीद हैं
ख्वाजा ने बताया कि अश्विन ऐसे गेंदबाज हैं जिनके पास बल्लेबाजों के लिए हमेशा योजना और रणनीति होती है
ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैचों में सर्वाधिक विकेट चटकाने के मामले में अश्विन तीसरे स्थान पर काबिज हैं
उन्होंने 39 विकेट हासिल किए हैं। वहीं, इस मामले में शीर्ष पर कपिल देव (51) हैं। दूसरे स्थान पर अनिल कुंबले (49) हैं
वहीं, अश्विन दोनों देशों की सभी द्विपक्षीय सीरीज (घरेलू और विदेशी) में 114 विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज हैं
उन्होंने सात बार पांच विकेट चटकाने का भी कारनामा किया है
महान स्पिनर अश्विन फिलहाल बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारियों में व्यस्त हैं
इस साल नवंबर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जाएगी, अश्विन इसका हिस्सा हो सकते हैं
तस्वीर में उल्लू को खोजने में बड़े-बड़े सूरमा फेल, क्या आप 8 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?