अमर उजाला
Fri, 24 May 2024
पाकिस्तान ने शुक्रवार को आगामी टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान किया। बाबर आजम इस टीम के कप्तान होंगे
इस टीम में एक ऐसा खिलाड़ी भी है जो पहले यूएई के लिए खेलने जा रहा था, लेकिन अब वह पाकिस्तान टीम में है। इस खिलाड़ी का नाम है उस्मान खान
दरअसल, यूएई क्रिकेट बोर्ड यानी अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने उस्मान पर पांच साल का प्रतिबंध लागाया था
यूएई ने उन पर उनके देश के क्रिकेट सुविधाओं का फायदा उठाकर दूसरे देश को फायदा पहुंचाने के लिए पांच साल का प्रतिबंध लगाया
यूएई का आरोप था कि उस्मान ने उनके देश के संसाधनों का इस्तेमाल किया और यह भरोसा दिलाया कि वह उनकी टीम से खेलेंगे
हालांकि, बाद में उस्मान इससे पलट गए और उन्होंने पाकिस्तान से खेलने की इच्छा जताई। यूएई द्वारा प्रतिबंध की वजह से वह यूएई में कोई टूर्नामेंट नहीं खेल पाएंगे
उस्मान ने हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग में एक विदेशी खिलाड़ी के तौर पर हिस्सा लिया था और टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे
उन्होंने मुल्ताल सुल्तांस के लिए 11 में से सात मैच खेले थे और दो शतक जड़े थे। उन्हें पीएसएल के बाद पाकिस्तान कैंप में शामिल होने का न्योता मिला था और वह शामिल भी हुए थे
RCB के आईपीएल से बाहर होने पर विराट कोहली हुए भावुक, कही दिल की बात