किसी अभिनेत्री से कम नहीं हैं अर्जुन तेंदुलकर की मंगेतर सानिया चंदोक; तस्वीरें

अमर उजाला

Thu, 14 August 2025

Image Credit : sara tendulkar-instagram
पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के 25 वर्षीय बेटे अर्जुन तेंदुलकर हाल-फिलहाल अपनी सगाई को लेकर सुर्खियों में हैं।
Image Credit : saratendulkar-instagram

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने 13 अगस्त, 2025 को सानिया चंदोक, जो कि मुंबई के जाने-माने उद्योगपति रवि घई की पोती हैं, के साथ बेहद निजी समारोह में सगाई की। 

Image Credit : mrpaws.in-instagram

समारोह में केवल परिवार और कुछ खास लोग ही शामिल हुए। हालांकि, इसकी पुष्टि होना अभी बाकी है। न तो तेंदुलकर परिवार और न ही घई परिवार की ओर से कोई बयान आया है।

Image Credit : mrpaws.in-instagram

अर्जुन और सानिया दोनों ही अलग-अलग क्षेत्रों में पहचान रखते हैं। अर्जुन क्रिकेट के माध्यम से अपनी पहचान बना रहे हैं, जबकि सानिया का पारिवारिक और व्यक्तिगत कारोबार उन्हें विशेष बनाता है।
Image Credit : x

सानिया चंदोक का संबंध एक प्रभावशाली और आर्थिक रूप से सम्पन्न परिवार से है। उनके दादा रवि घई इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और लोकप्रिय आइसक्रीम ब्रांड ब्रुकलिन क्रीमरी के मालिक हैं।

Image Credit : sara tendulkar-instagram
उनके परिवार की कुल संपत्ति की अनुमानित राशि करीब 1,600 करोड़ रुपये है, जो सचिन तेंदुलकर की संपत्ति (लगभग 1,400 करोड़ रुपये) से भी अधिक है।
Image Credit : arjun tendulkar-instagram

सानिया चंदोक खुद एक सफल बिजनेसवुमन हैं। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है और साल 2022 में करीब 90 लाख रुपये लगाकर मिस्टर पॉज (Mr. Paws) नाम का एक लग्जरी पालतू पशु स्पा और स्टोर शुरू किया। 

Image Credit : instagram

पैसों के मामले में सानिया चंदोक की संपत्ति, अर्जुन तेंदुलकर से ज्यादा है। दोनों की सगाई ने लोगों में काफी दिलचस्पी पैदा की है। यही वजह है कि यह जोड़ी भारत की सबसे चर्चित युवा जोड़ियों में से एक मानी जा रही है।
Image Credit : saratendulkar-instagram

टी20 के यॉर्कर किंग बुमराह, आंकड़े चौंकाने वाले

PTI
Read Now