अमर उजाला
Fri, 19 January 2024
भारत अब तक पांच बार अंडर-19 विश्व कप जीतने में सफल हुआ है
भारत ने 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में खिताब अपने नाम किया था
साल में 2000 में मोहम्मद कैफ कप्तान थे, उन्हें लंबे समय तक भारत के लिए खेलने का मौका मिला
2008 में विराट कोहली टीम के कप्तान थे, कोहली आज दुनिया के महान बल्लेबाजों में एक हैं
2012 में उन्मुक्त चंद कप्तान थे, वह भारत के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाए
उन्मुक्त अलग-अलग लीगों में खेल रहे हैं और कमेंटटर की भी भूमिका निभा रहे हैं
पृथ्वी शॉ ने 2018 में टीम इंडिया को चैंपियन बनाया था, उन्हें भारत के लिए खेलने का मौका मिला
पृथ्वी फिटनेस और अनुशासनहीनता को लेकर सुर्खियों में रहते हैं और भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं
2022 में यश ढुल ने भारत को चैंपियन बनाया था, हाल ही में उनसे दिल्ली रणजी टीम की कमान वापस ले ली गई
एक देश में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले क्रिकेटर, देखें लिस्ट