अमर उजाला
Mon, 6 May 2024
युगांडा क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से घोषित युगांडा की 15 सदस्यीय टीम में एनसुबुगा को शामिल किया गया है
युगांडा पहली बार टी-20 विश्वकप में खेलने जा रहा है। यह टीम ग्रुप सी में मेजबान वेस्टइंडीज, पापुआ न्यू गिनी, अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के साथ है
टीम के कोच पूर्व भारतीय क्रिकेटर अभय शर्मा हैं। युगांडा की टीम इस प्रकार है
ब्रियन मसाबा (कप्तान), रियाजत अली शाह (उपकप्तान), केनेथ वाइसवा, दिनेश नकरानी, फ्रैंक एनसुबुगा, रौनक पटेल, रोजर मुकासा, कॉस्मास कायेवुता, बिलाल हसन, फ्रेड अचेलम, रोबिंसन ओबुया, साइमन सेसाजी, हेनरी सेनयोंडो, अल्पेश रमजानी, जुमा मियाजी।
इसके अलावा स्कॉटलैंड ने भी टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। माइकल जोन्स और ब्रैड व्हील की टीम में वापसी हुई है
स्कॉटलैंड टीम: रिची बेरिंग्टन (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस, ब्रैड करी, क्रिस ग्रीव्स, ओली हेयर्स, जैक जार्विस, माइकल जोन्स, माइकल लीस्क, ब्रैंडन मैकमुलेन, जॉर्ज मुन्से, सफयान शरीफ, क्रिस सोल, चार्ली टियर, मार्क वॉट और ब्रैड व्हील।
तस्वीर में छिपा है सेब, जीनियस हैं तो 4 सेकेंड में खोजकर दिखाएं