भारत के खिलाफ टेस्ट से पहले परिवार के साथ समय बिताने पाकिस्तान से नहीं खेलेंगे हेड

अमर उजाला

Sun, 20 October 2024

Image Credit : PTI
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड भारत के खिलाफ 22 नवंबर से शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए तैयार हैं
Image Credit : PTI

इस सीरीज से पहले वह परिवार के साथ समय बिताने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ सीमित ओवरों की घरेलू सीरीज नहीं खेलेंगे

Image Credit : PTI
हेड दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। वह पाकिस्तान के खिलाफ अगले महीने तीन मैचों की वनडे सीरीज और टी20 सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे
Image Credit : PTI

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू के मुताबिक, हेड भारत के खिलाफ 22 नवंबर से पर्थ में शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले ब्रेक लेंगे

Image Credit : PTI

साल के 365 दिन में से हेड 330 दिन घर से बाहर रहे हैं और उनका मानना है कि परिवार के विस्तार के साथ उनकी प्राथमिकतायें भी भविष्य में अलग होंगी

Image Credit : PTI

एडीलेड स्ट्राइकर्स के साथ बिग बैश लीग के लिए एक साल के करार के दौरान हेड ने कहा था, 'मैं भविष्य में परिवार को ध्यान में रखकर फैसला लूंगा'

Image Credit : PTI

तस्वीर में N के बीच छिपा है M, क्या आप 11 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?

अमर उजाला
Read Now